फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में हुई थी बहिबल कलां में फायरिंग, सोशल मीडिया पर ऑडियो हुआ वायरल

Tue, 05 Feb 2019 11:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
विज्ञापन
फरीदकोट अदालत में जानकारी देते हुए एसआईटी के सदस्य सतिंदरपाल सिंह
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत के ऑडियो में बहिबल कलां गोलीकांड के बारे में कई तरह के तथ्य सामने आए हैं। इस बातचीत में शामिल दोनों पुलिस अधिकारी बहिबल गोलीकांड के समय घटनास्थल पर तैनात थे और उनमें से एक को आयोग की रिपोर्ट के आधार पर बहिबल गोलीकांड में दर्ज हत्या के मामले की एफआईआर में नामजद किया गया है। 

विज्ञापन


यह बातचीत उस समय की है जब बेअदबी मामले की जस्टिस रणजीत सिंह आयोग द्वारा जांच की जा रही थी। ऑडियो में पुलिस अधिकारी कहते सुने जा रहे हैं कि घटनाक्रम के दौरान लुधियाना से आई पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में गोलियां चलाई थी। 

ऑडियो में वह पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर कह रहे हैं कि किसने अपनी असाल्ट से गोलियां चलाई थी। बातचीत में एक अधिकारी तो यहां तक कह रहा है कि उक्त अधिकारी पहले वाले आयोग को पैसे देकर निकल गए थे। साथ ही वह इस मामले को लेकर आईजी स्तर के दो अधिकारियों के बीच तनातनी और विवाद की भी चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें