फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवाड़ा: नौ साल का लड़का घर से अगवा, चार लोगों ने वारदात को दिया अंजाम, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 10 Dec 2021 09:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (पंजाब)

सार

पंजाब के होशियारपुर जिले में नौ साल के लड़के के अपहरण का मामला सामने आया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। घटना गांव बहबोवाल छन्नियां की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद अपहरण की वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तलवाड़ा कस्बे के नजदीक गांव बहबोवाल छन्नियां में चार व्यक्तियों ने एक नौ साल के लड़के का अपहरण उसके घर से ही कर लिया।  मिली जानकारी के अनुसार बलनूर सिंह (09) पुत्र अमृत पाल सिंह निवासी बहबोवाल छन्नियां शुक्रवार को दोपहर एक बजे के करीब अपने घर पर ही खेल रहा था। इस दौरान चार पगड़ी धारी व्यक्ति एक कार में सवार होकर उसके घर पहुंचे। 

विज्ञापन


बलनूर सिंह के चाचा सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उस वक्त बलनूर और उसकी दादी दोनों ही घर में मौजूद थे जबकि उसके दादा कुछ ही समय पहले घर से खेतों की तरफ गए थे और उसके पिता, जोकि सहकारी सोसाइटी मे सचिव हैं, सुबह ही अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। इस दौरान उक्त चारों व्यक्तियों ने अपनी पहचान पुलिस कर्मचारियों के तौर पर देते हुए कहा कि अमृत पाल सिंह व उसकी पत्नी का जो केस चल रहा है, वह उसी के सन्दर्भ में कुछ पूछताछ करने के लिए आए हैं। 

उक्त चारों ने सिर पर खाकी पगड़ी जरूर पहन रखी थी पर वह पुलिस की वर्दी में नहीं थे। इस दौरान बलनूर की दादी कुछ समझ पाती, उससे पहले ही उक्त लोगों ने बलनूर को जबरन गाड़ी में डाल लिया और वहां से भाग निकले। इस घटना की जैसे ही सूचना अपहृत बलनूर सिंह के पिता अमृतपाल सिंह को मिली तो उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी थाना दसूहा पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें