फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कनाडा भेजने के नाम पर ग्यारह लोगों से 82.50 ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कनाडा भेजने के नाम पर केरल के 11 लोगों से 82.5 लाख रुपये ठगे। शिकायत पर मटौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान कमल गर्ग उर्फ लवीश सिंगला वासी फेज-7 के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता को इसमें से मात्र पांच लाख रुपये ही वापस मिले। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। शिकायतकर्ता संतोष हाल वासी फेज-9 और स्थायी वासी केरल ने बताया कि उसने और उसके साथ दस लोगों ने कनाडा जाने के लिए उक्त आरोपी को 82.5 लाख रुपये दिए थे। उसके बाद न ही आरोपी ने उन्हें कनाडा भेजा और न ही उनके रुपये वापस किए। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। उन्होंने इसकी जांच इंचार्ज ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के पास भेजी। इसके बाद रिपोर्ट डीएसपी (हेडक्वार्टर) और एसपी (हेडक्वार्टर) को दी। उन्होंने जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने डीए लीगल से सलाह लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर जाकर जाली वीजा और टिकट का पता चला
पीड़ित ने बताया कि वह और साथी आरोपियों से वीजा और टिकट लेकर कनाडा के लिए फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। तब अधिकारियों ने चेक कर बताया कि वीजा और टिकट दोनों नकली हैं। इसके बाद आरोपियों से संपर्क किया तो वे पैसे देने के लिए टाल-मटोल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें