फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग: 750 अभ्यर्थियों ने वापस लिए झूठे स्व घोषणा पत्र, बाकी आवेदकों के घर-घर जाकर जांच करेगी पुलिस

Tue, 04 Jan 2022 08:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सामाजिक-आर्थिक आधार पर, जिनके घर पहले से नौकरी नहीं है या फिर जिनके पिता की मौत हो चुकी है, उन अभ्यर्थियों को सरकार पांच अतिरिक्त अंक दे रही है। अतिरिक्त अंक वाले युवाओं का अधिक चयन हो रहा है। इन्हें हासिल करने के लिए युवा झूठे शपथ पत्र दे रहे हैं। रोजाना आयोग के पास इस प्रकार की शिकायतें आ रही हैं। अब आयोग ने फैसला लिया है कि इसका लाभ लेने वाले चयनितों की सूची को सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की 86 श्रेणियों की करीब 10 हजार पदों की भर्तियों में सामाजिक-आर्थिक आधार के झूठे घोषणा पत्र देने वाले 750 अभ्यर्थियों ने अपना दावा वापस ले लिया है। इन अभ्यर्थियों ने पंचकूला में आकर बाकायदा एक प्रोफार्मा भरकर आयोग को दिया है। वहीं, आयोग को आशंका है कि अभी भी काफी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने अतिरिक्त अंक हासिल करने के लिए झूठे शपथपत्र दे रखे हैं। इनकी जांच के लिए अब पुलिस घर-घर जाकर इनकी जांच करेगी। इसके अलावा पटवारी और नंबरदार से भी तस्दीक कराई जाएगी।

विज्ञापन


इन 86 कैटेगरी की भर्ती में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए आयोग ने 22 दिसंबर को नोटिस जारी कर अभ्यर्थियों को मौका दिया था कि अगर किसी ने सामाजिक आधार पर अतिरिक्त अंक हासिल करने के लिए झूठा दावा कर रखा है तो वह पंचकूला आकर एक प्रोफार्मा भरकर इसे वापस ले सकता है। 

अगर परिणाम के बाद किसी का गलत दावे के आधार पर चयन हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 27 से 30 दिसंबर के बीच 750 अभ्यर्थियों ने अपना दावा वापस ले लिया। अब आयोग कैटेगरी वाइज इन दावों को अलग अलग कर रहा है ताकि पता चल सके कि किस भर्ती में कितने युवाओं ने गलत दावा किया था। 
विज्ञापन


तीसरी जांच के बाद होगी एसआई की नियुक्ति आयोग द्वारा 415 एसआई की चयन सूची जारी करने के बावजूद सरकार तीसरी बार इनकी जांच करा रही है। मुख्य सचिव ने सभी डीसी को आदेश दिए हैं कि जिन युवाओं का चयन सामाजिक-आर्थिक आधार के अंकों के आधार पर हुआ है, इस बात की तस्दीक की जाए कि उनके घर में कोई नौकरी तो नहीं करता। इसलिए एक माह बीत जाने के बावजूद इनकी नियुक्ति अटकी हुई है। डीसी से सभी की रिपोर्ट आने और आयोग की रिपोर्ट के मिलान के बाद उनको ज्वाइनिंग दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले आयोग और सीआईडी इसकी जांच कर चुकी हैं। इनमें 50 एसआई के शपथ पत्र झूठे पाए गए थे।
 

हमें शक है कि अब भी काफी संख्या ऐसे युवा हैं, जिन्होंने झूठे दावे कर रखे हैं। अब उनकी जांच पुलिस से कराई जाएगी। संबंधित व्यक्ति के घर गांव के पटवारी और नंबरदार से इस बात की तस्दीक कराई जाएगी कि संबंधित व्यक्ति के घर पहले से नौकरी है या नहीं। अगर किसी ने गलत तरीके से अंक हासिल किए तो न केवल उसका चयन रद्द होगा, बल्कि उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा। - भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें