सभी कोरोना संक्रमित हैं और जालंधर के अस्पतालों में दाखिल हैं। इसके अलावा गुरुवार को भी नवांशहर के एक मरीज की जालंधर के अस्पताल में मौत हो गई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार नवांशहर के 60 साल के बुजुर्ग की जान गई है। बुजुर्ग को कोरोना और मधुमेह की बीमारी भी थी।
फतेहगढ़ साहिब में ब्लैक फंगस से दो की मौत
फतेहगढ़ साहिब जिले में चार लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आए हैं जबकि मंडी गोबिंदगढ़ की एक महिला व अमलोह के एक पुरुष की मौत हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. महिंदर सिंह ने बताया कि जिले में चार लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आए हैं जिनमें से दो की मौत हो चुकी है और दो मरीजों का इलाज अभी चल रहा है।
सिविल सर्जन ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ की रहने वाली 54 वर्षीय महिला की डीएमसी लुधियाना में इलाज दौरान मौत हो गई और अमलोह के एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान हुई है। यह भी बताया कि अभी भी दो व्यक्तियों का इलाज चल रहा, जिनमें सब डिवीजन खमाणों के 55 वर्षीय व्यक्ति मोहाली और एक 55 वर्षीय व्यक्ति पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।