पंजाब सरकार ने राज्य पुलिस में फेरबदल की प्रक्रिया को जारी रखते हुए बुधवार को 70 और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन अधिकारियों में ज्यादातर डीएसपी रैंक के अधिकारी हैं। बदले गए अधिकारियों के नाम और उनके नए नियुक्ति स्थल इस प्रकार हैं: दिग्विजय कपिल को डीएसपी सिक्योरिटी एंड कंट्रोल रूम एसएएस नगर, तेजवीर सिंह को एसीपी स्पेशल ब्रांच अमृतसर, दीपिका सिंह को डीएसपी आदमपुर, नवनीत सिंह महल को एसीपी नॉर्थ जालंधर, सोहनलाल को डीएसपी इनवेस्टीगेशन कपूरथला, कंवर पाल सिंह को डीएसपी सब डिवीजन जगराओं, हरजिंदर सिंह को डीएसपी इनवेस्टीगेशन पठानकोट लगाया गया है।
रछपाल सिंह को एसीपी क्राइम अगेंस्ट वुमेन जालंधर, राकेश कुमार यादव को डीएसपी एसपीयू, दलबीर सिंह को डीएसपी 7वीं बटालियन पीएपी जालंधर, सतिंदर कुमार को एसीपी सेंट्रल जालंधर, परमिंदर सिंह को एसीपी हेडक्वार्टर जालंधर, सरबजीत सिंह को एसीपी इनवेस्टीगेशन अमृतसर, दविंदर सिंह को डीएसपी हेडक्वार्टर बठिंडा, जैमल सिंह को डीएसपी इंटेलिजेंस विंग, हरदयाल सिंह को डीएसपी एनआरआई जालंधर, मनविंदर वीर सिंह को एसीपी ट्रैफिक अमृतसर, अश्वनी कुमार को डीएसपी जीआरपी, करण शेर सिंह को डीएसपी इनवेस्टीगेशन फतेहगढ़ साहिब, दलजीत सिंह को डीएसपी सेकेंड आईआरबी लड्डा कोठी संगरूर लगाया गया है।
गुरमेल सिंह को एसीपी इनवेस्टीगेशन जालंधर, वरिंदर प्रीत सिंह को डीएसपी एसपीयू, गुरविंदर सिंह को डीएसपी इनवेस्टीगेशन गुरदासपुर, अमनदीप सिंह बराड़ को एसीपी साउथ लुधियाना, रोशन लाल को डीएसपी 36 वीं बटालियन पीएपी बहादुरगढ़ पटियाला, दीपक राय को डीएसपी सबडिवीजन डेरा बाबा नानक, गुरतेज सिंह को डीएसपी सबडिवीजन श्री मुक्तसर साहिब, बरिंदर सिंह को डीएसपी सब डिवीजन तलवंडी साबो, संजीव गोयल को डीएसपी सब-डिवीजन सरदूलगढ़ लगाया गया है।
कर्मवीर सिंह को डीएसपी सब-डिवीजन मानसा, दिलबाग सिंह को डीएसपी सब-डिवीजन शाहकोट, सुरजीत सिंह को डीएसपी सब डिवीजन रायकोट, गुरप्रीत सिंह को डीएसपी छठी आईआरबी लडा कोठी संगरूर, प्रह्लाद सिंह को डीएसपी सब-डिवीजन गुरदासपुर, निर्लेप सिंह को डीएसपी इनवेस्टीगेशन बटाला, हरिशरण को डीएसपी हेडक्वार्टर बटाला में तैनात किया गया है।