फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र- 60 साल, काम- शराब तस्करी: शराब के 96 पव्वों के साथ बुजुर्ग महिला गिरफ्तार, बोरी में भरकर बेच रही थी

Thu, 03 Oct 2024 09:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में 60 साल की बुजुर्ग महिला शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई है। महिला के पास से 96 शराब के पव्वे मिले हैं। 
विज्ञापन
शराब तस्करी के आरोप में बुजुर्ग महिला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को देर शाम 60 साल की बुजुर्ग महिला को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा है। महिला की पहचान धनास के रहने वाली अजमेरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके पास से कुल 96 शराब के पव्वे मिले हैं। इनमें देसी शराब के 48 पव्वे मार्का संतरा और 48 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए हैं। मलोया थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला डड्डूमाजरा कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेच रही है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो महिला ने वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने महिला को काबू कर लिया। उसके पास मौजूद सफेद रंग के कट्टे को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें से उक्त शराब के कुल 96 पव्वे मिले। महिला के पास शराब बेचने का कोई परमिट या लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें