फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की शहरवासियों को 6 बड़ी सुविधाएं

Sat, 16 May 2015 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में शहर में जगह-जगह अवैध तरीके से पार्क होने वाली स्कूली बसों को जब्त करने का निर्णय लिया गया। निगम कमिश्नर विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि बसें स्कूल परिसर में ही खड़ी की जानी चाहिए।
विज्ञापन


मेयर पूनम शर्मा ने अतिरिक्त कमिश्नर सरिता मलिक को कहा कि पूरे शहर में रात के समय पार्क होने वाली निजी बसों की रिपोर्ट अगली बैठक में पेश की जाए। मेयर ने बैठक में यह मामला उठाते हुए कहा कि उन्हें शहर से कई महिलाएं संपर्क कर चुकी हैं कि बसों के चालक और परिचालक रात के समय शराब पीते हैं, जहां पर ये बसें पार्क होती हैं वहां पर शोर-शराबा होता है।

इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि शहर से ऐसी अवैध तौर पर पार्क बसों को हटाया जाए। बैठक में फिश मार्केट की दुकानों का किराया 30 प्रतिशत कम कर दिया गया। मेयर का कहना है कि अगर अब भी दुकानों की नीलामी फेल हुई तो सेक्टर-41 की इस मार्केट का ट्रेड चेंज करके दूसरे व्यापारियों को दुकानें अलॉट कर दी जाएंगी। मेयर ने कहा कि शहर में जो अवैध तौर पर खुले में मीट बेच रहे हैं उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बंदरों के मामले में राजनीति
बैठक में शहर में बढ़ रही बंदरों की दिक्कत पर भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों में जमकर राजनीति हुई। यह प्रस्ताव पूर्व मेयर एवं कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की ओर से लाया गया था, जिसमें पिछले दिनों बंदर के हमले से हुई युवक की मौत के मामले में वार्ड पार्षद ने युवक की मां को मुआवजा देने की मांग की थी।

इसके साथ ही इस प्रस्ताव में सलाहकार से अपील कर लंगूर किराये पर रखने की भी बात की गई थी लेकिन यह प्रस्ताव बैठक में खारिज कर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि मुआवजे का प्रस्ताव प्रशासन को सीधा भेज दिया जाए।

भाजपा सदस्य सतीश कैंथ ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि प्रदीप छाबड़ा इतने सीनियर नेता हैं इसके बावजूद उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि साल 2013 में वन विभाग ने लंगूर रखने वाले पर तीन साल की सजा का प्रावधान रखा है।

अपनी मंडी का बढ़ा किराया
बैठक में अपनी मंडी में फड़ी लगाने वाले का रेट भी बढ़ा दिया गया है। अब हर दुकानदार से 500 की बजाय 700 रुपये का ग्राउंड रेंट चार्ज किया जाएगा। बैठक में सेक्टर-31 के जापानी गार्डन में 4 कियोस्क भी खोलने का निर्णय हुआ। हर कियोस्क के किराये का रिजर्व प्राइस 10 हजार रुपये तय किया गया है।

धार्मिक आयोजन के लिए पार्किंग निशुल्क
बैठक में शहर की अलग-अलग मार्केट एसोसिएशनों को अपनी पार्किंग में साल में तीन बार अलग-अलग धार्मिक आयोजन करने की निशुल्क सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कोई भी ग्राउंड रेंट चार्ज नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर लगाने वाली एसोसिएशनों को भी निशुल्क बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

बिकेंगी 254 दुकानें
शहर में इस समय नगर निगम की 254 दुकानें खाली हैं। इनमें से 197 दुकानें ऐसी हैं जो कई सालों से खाली पड़ी हैं। बैठक में प्रॉपर्टी को बेचने की मंजूरी लेने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजने का निर्णय लिया गया है।

फिर चलेंगे फाउंटेन
औद्योगिक क्षेत्र के बंद पड़े तीन फाउंटेन भी शुरू होंगे। इसकी पुष्टि चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने बैठक में सदस्यों के समक्ष की। भाजपा सदस्य सतीश कैंथ ने जब पूछा कि सेक्टर-17 में फाउंटेन चल रहे हैं, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र में क्यों बंद किए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें