फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-46सी में छह मकानों के अवैध निर्माण तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बिना अनुमति मकानों में निर्माण कार्य कराने वालों के खिलाफ चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) का अभियान जारी है। वीरवार को बोर्ड ने सेक्टर-46सी में अवैध निर्माण के खिलाफ ड्राइव चलाई। इस दौरान छह मकानों से निर्माण को गिरा दिया गया। बोर्ड की इस कार्रवाई के डर से एक मकान मालिक ने खुद ही अपने घर से वॉयलेशन हटा ली। बोर्ड द्वारा अब इन्हें डिमांड नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने ड्राइव का विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली। इस संबंध में बोर्ड के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी मकानों को पहले नोटिस जारी किया गया था कि वह अपने मकानों से वॉयलेशन हटा लें। बावजूद इसके इन लोगों ने ये वॉयलेशन नहीं हटाई, जिसके चलते ही उन्होंने वीरवार को खुद ही ड्राइव चलाकर अवैध निर्माण हटा दिया। बोर्ड की तरफ से बिना परमिशन कंस्ट्रक्शन करने पर नोटिस जारी किया जाता है और निर्माणकार्य रोकने और वॉयलेशन हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया जाता है। अगर तीन दिन के अंदर कंस्ट्रक्शन रोककर वॉयलेशन नहीं हटाई जाती तो बोर्ड की तरफ से कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें