फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों से निपटने को कार्यक्रम कल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आवारा कुत्तों के आतंक से कैसे निपटा जाए, इसको लेकर चंडीगढ़ में 28 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। सेमिनार का आयोजन होटल माउंट व्यू में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इस सेमिनार में देशभर के विशेषज्ञों समेत करीब 200 लोग मौजूद रहेंगे। साथ ही चंडीगढ़ मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन व रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और कई एनजीओ के सदस्य भी शामिल होकर कुत्तों के काटने और उनके आक्रामक होने की समस्या को दूर करने पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर निगम के स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा ने वीरवार को यूटी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर बताया कि एक अप्रैल 2015 से लेकर अब तक 14443 लावारिस कुत्तों को नगर निगम की ओर से एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। 2012 में हुए सर्वे के अनुसार, शहर में कुल 7900 आवारा कुत्ते हैं और 7100 पालतू कुत्तों का लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
स्पेशल कमिश्नर ने बताया कि सेमिनार में एंटी रैबीज इंजेक्शन और सीरम देने वाली कुछ कंपनियां भी आएंगी ताकि पता चल सके कि क्यों पर्याप्त दवा की आपूर्ति नहीं हो पाती है। बता दें कि प्रशासक के निर्देश पर पूरा आयोजन कराया जा रहा है। इस सेमिनार में एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के चेयरमैन ओपी चौधरी प्रमुख रूप से अपने सुझाव देने के लिए मौजूद रहेंगे। उनके अलावा संस्था की सेक्रेटरी नीलम बाला, गुरु आनंद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी लुधियाना से डॉ. चरन कमल सिंह, इंडियन वेटेरनरी रिसर्स इंस्टीट्यूट इज्जतनगर बरेली के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र सिंह, वर्ल्ड आर्गनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ के प्रोफेसर और प्रभारी डॉ. के इसलूर, जानवरों को लेकर काम करने वाली चेन्नई की एनजीओ ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया से डॉ. एस चिन्नी कृष्णा, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन रिटायर्ड मेजर जनरल डॉ. आरएम खरब, फेडरेशन ऑफ इंडियन एनिमल प्रोटेक्शन आर्गनाइजेशन दिल्ली के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर वर्द्धा मेहरोत्रा, पीजीआई चंडीगढ़ के डिपार्टमेंट ऑफ कम्यूनिटी मेडिसिन एंड स्कूल से प्रोफेसर मधु गुप्ता सेमिनार में सम्मिलित होकर अपने सुझाव देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें