फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: करनाल की जेल में 56 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव, सभी को किया आइसोलेट

Wed, 12 May 2021 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

करनाल के सिविल सर्जन योगेश शर्मा ने बताया कि तीन से चार दिन की टेस्टिंग में ये कैदी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के चिकित्सक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल की जिला जेल में बंद 56 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। करनाल के सिविल सर्जन योगेश शर्मा ने बताया कि तीन से चार दिन की टेस्टिंग में ये कैदी संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जेल में आइसोलेशन जोन बनाकर संक्रमित कैदियों को आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इतने कैदियों का संक्रमित मिलना चिंता का विषय है। 

विज्ञापन

वहीं करनाल जिले में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़ रहा है। सोमवार को एक ओर जहां 567 नए संक्रमित सामने आए हैं, वहीं 655 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार छह कोरोना संक्रमित लोगों की जान गई है।  

बड़ा गांव में 155 एक्टिव केस, जारी है सैंपलिंग
कुंजपुरा के बड़ागांव में कोरोना पॉजिटिव मामले ज्यादा सामने आने पर जिला प्रशासन ने जहां गांव को मैक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरे गांव में संदिग्ध लक्षण वाले लोगों की टेस्टिंग बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 533 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए, जिनमें 13 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को 1473 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट में 49 व्यक्ति पॉजिटिव मिले थे। अब इस गांव में एक्टिव केसों की संख्या 155 तक पहुंच गई। कुंजपुरा सीएचसी के एसएमओ संदीप अबरोल का कहना है कि जल्द ही हालात पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। क्षेत्र में टेस्टिंग के साथ-साथ वैक्सीनेशन का भी कार्य जोरों पर शुरू किया जा रहा है।

 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें