फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह बाद स्टेशन पर लौटे 54 कुली फिर भी नहीं मिला काम, बोले- मांगकर खाना पड़ा, कर्ज भी हुआ

Mon, 01 Jun 2020 06:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
ANI
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी तो वहीं लाखों लोगों ने पलायन का दंश झेला। बड़ी तादाद में पंजाब से भी लोगों ने पलायन किया। कई लोगों के सामने अभी भी रोजगार का संकट खड़ा है। अनलॉक- वन का एलान केंद्र सरकार ने कर दिया तो वहीं पंजाब सरकार ने भी लोगों को कई रियायतें दी हैं। जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। लेकिन लोगों की दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं।

विज्ञापन


एक जून से देशभर में 200 स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया गया। कई ट्रेनें पंजाब से भी दौड़ना शुरू हो गई हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर कुछ काम मिल जाएगा, इसी आस से पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 54 कुली पहुंचे लेकिन उनकी उम्मीदों को झटका लगा। ये सभी यहां पर 11-12 साल से काम कर रहे हैं। 
 
ढाई महीने के बाद आज (एक जून) एक बार फिर काम पर लौटे। स्टेशन पर सुबह सात बजे तक सभी कुली पहुंच गए थे। लेकिन काम न मिलने की वजह से घर वापस लौटना पड़ा। इन कुली का दर्द आप ऐसे समझ सकते हैं कि लॉकडाउन के दौरान इन्हें लोगों से मांगकर भी खाना पड़ा। कुछ के सिर पर कर्ज भी हो गया है। सोमवार को आस लेकर आए थे कि कुछ काम मिल जाएगा पर नहीं मिला और घर लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें