फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 52 युवाओं ने रक्तदान कर कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को सेक्टर-17 मार्केट में शिविर लगाया गया। इसमें 52 युवाओं ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजन शिविर में 16 ने अंगदान की शपथ भी ली। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चले शिविर में युवाओं ने गर्मी और सेहत की चिंता किए बिना उत्साह से रक्तदान किया। इस दौरान काफी युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। इस अवसर पर एन्वायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया की तरफ से जामुन डे मनाया गया। सोसायटी के एनके झिंगन ने रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप पौधे प्रदान किए। रक्तदान की प्रक्रिया पीजीआई ब्लड बैंक की टीम की देखरेख में पूरी हुई जबकि पीजीआई रोटो के सदस्यों ने लोगों को अंगदान के लिए जागरूक किया। शिविर में महामाई मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री ओंकारदास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट और लेदर डेन का भी सहयोग कर रहा है। शिविर को सफल बनाने में श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह रावत, राजकुमारी, दीपक शर्मा, गुलशन कुमार, राजेंद्र कौशल, सतगुरु ने सहयोग किया।
विज्ञापन

रणदीप बत्ता हुए सम्मानित
कारगिल विजय दिवस पर कालका मिलिट्री स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में चंडीगढ़ के मिशन कश्मीर टू कन्याकुमार के संचालक रणदीप बत्ता को सम्मानित किया गया। आर्मी कमांडर किशोर मल्होत्रा और कर्नल ललित पनवार ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें