फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रात भर में 28.2 एमएम बरसे बदरा, आज भी हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मंगलवार रात हुई बारिश की वजह से बुधवार को पूरा दिन मौसम सुहाना रहा। शहर का तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया। अब मौसम विभाग ने वीरवार को शहर के कुछ इलाकों में बादल छाने और बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।रात के समय कई घंटों तक हुई झमाझम बारिश से चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार रात भर में 28.2 एमएम बारिश हुई है। इस बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

वीरवार को बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि एक जून से लेकर बुधवार शाम 5:30 बजे तक कुल 820.3 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से करीब 118 फीसदी ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें