हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से अभियोजन विभाग के 13 जिला अटॉर्नी, 19 उप-जिला अटॉर्नी और 16 सहायक जिला अटॉर्नी के स्थानांतरण और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
हरियाणा महाधिवक्ता के चंडीगढ़ कार्यालय में तैनात जिला अटॉर्नी इंद्रदीप को कैथल, अतिरिक्त निदेशक, सीआईडी, हरियाणा, चंडीगढ़ के कार्यालय में तैनात जिला अटॉर्नी एसएस सहरावत को आबकारी एवं कराधान आयुक्त पंचकूला, निदेशक, हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन, करनाल के कार्यालय में तैनात जिला अटॉर्नी शशिकांत शर्मा को करनाल, आबकारी एवं कराधान आयुक्त पंचकूला से जिला अटार्नी दिनेश बजाज को मधुबन करनाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विभाग के जिला अटार्नी सुभीन दीन भट्टी को हुडा कार्यालय पंचकूला, झज्जर जिला अटॉर्नी सीमा हुड्डा को नगर निगम फरीदाबाद में, जिला अटॉर्नी सोनीपत संजय हुड्डा को निदेशक मौलिक शिक्षा पंचकूला कार्यालय में, जिला अटॉर्नी फरीदाबाद नरसी दास को नारनौल, जिला अटॉर्नी नारनौल नंद कुमार जागलान को जींद, जिला अटॉर्नी यमुनानगर अमरजीत सिंह को यमुना जल सेवाएं मंडल नई दिल्ली, जिला अटॉर्नी भिवानी शमशेर सिंह को झज्जर, जिला अटॉर्नी सिरसा ऊषा बिश्नोई को फतेहाबाद, आबकारी एवं कराधान आयुक्त पंचकूला के मदन लाल को निदेशक अभियोजन पंचकूला में स्थानांतरित किया गया है।
इसी प्रकार, झज्जर के उप-जिला अटार्नी आजाद सिंह को जींद, नूंह के उप जिला अटॉर्नी सुरेश कुमार को झज्जर, पुलिस अधीक्षक, राज्य सतर्कता ब्यूरो रोहतक के उप-जिला अटॉर्नी सुमेर सिंह हुड्डा को नूंह, झज्जर के उप जिला अटॉर्नी राम कुमार खंगवाल को यमुनानगर, फतेहाबाद के उप-जिला अटॉर्नी अनिल कुमार लोहिया को झज्जर, हिसार के उप-जिला अटॉर्नी पूनम को सिरसा, कुरुक्षेत्र के उप-जिला अटॉर्नी सतीश कुमार मित्तल व पंचकूला के उप-जिला अटॉर्नी नरेंद्र कुमार भोरिया को एक-दूसरे के स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।