फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: बीते 24 घंटे में खूब बरसे बदरा, चंडीगढ़ में 48.8 एमएम बारिश, रात में 27.5 एमएम पानी बरसा

Tue, 27 Aug 2024 03:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Chandigarh Weather News: शहर में बीते 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश हुई है। आने वाले दिनों में भी बारिश की उम्मीद है। हालांकि अभी दो दिन बारिश के आसार कम हैं। उसके बाद मौसम में बदलाव होगा। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे में 48.8 एमएम बारिश हुई है। जन्माष्टमी के दिन शहर में मौसम खूब मेहरबान रहा। सोमवार दोपहर बाद बदले मौसम के चलते देर रात तक शहर में झमाझम बारिश हुई। दिन के मुकाबले रात में ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, मंगलवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। आसमान पर कभी बादल छा जाते तो कभी धूप निकली। 

विज्ञापन


इससे पहले शहर में सोमवार को दिन में 21.3 एमएम बारिश हुई थी। वहीं, रात लगभग 11 बजे बारिश शुरू हुई जो रात एक बजे तक होती रही। सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 27.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। रात का पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था। वहीं,  मंगलवार को मौसम राहत भरा रहा। लोगों को गर्मी और उमस से राहत रही। हालांकि बीच-बीच में तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास भी हुआ है।

इस मानसून सीजन में अभी तक शहर में 573.3 एमएम बारिश हो चुकी है। एक जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन रहता है। शहर में पूरे सीजन में 845 एमएम बारिश सामान्य बारिश माना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। अभी मानसून सीजन का सितंबर महीना है। सितंबर में भी शहर में बारिश की उम्मीद रहती है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश होने पर मानसून सीजन में बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शहर में अगले दो दिन बारिश के आसार कम हैं। हालांकि बादल छा सकते हैं। वहीं, 30 अगस्त और 31 अगस्त को अच्छी बारिश की उम्मीद है। एक सिंतबर को भी शहर में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें