चंडीगढ़। पुलिस विभाग के बेड़े में एक होंडा सिटी और 44 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां शामिल होने जा रही हैं। 7 नई गाड़ियों के ऑर्डर दिए जा चुके हैं जबकि 37 स्कॉर्पियो गाड़ियों के लिए प्रक्रिया चल रही है। ये गाड़ियां फील्ड में काम करने वाले इंस्पेक्टर रैंक से डीएसपी रैंक के अधिकारियों को दी जाएंगी। 44 स्कॉर्पियो गाड़ियों की कीमत लगभग 4 करोड़ 25 लाख रुपये है।
जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के पास लगभग 90 पीसीआर की गाड़ियां, 100 से अधिक मोटरसाइकिल और 35 एक्टिवा हैं। एसपी रैंक से डीजीपी रैंक के अधिकारियों के पास सियाज, होंडा सिटी और इनोवा क्रिस्टा गाड़ियां है जबकि डीएसपी को स्कॉर्पियो और इनोवा गाड़ियां दी गई हैं। थाना प्रभारियों के पास बोलेरो गाड़ियां हैं, वहीं पुलिस विभाग की ओर से एक होंडा सिटी गाड़ी के लिए भी ऑर्डर किया गया है।