फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में लगेंगे 4.19 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मानसून के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन इस वर्ष 4.19 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर व्यापक पौधरोपण अभियान शुरू करेगा। अभियान की शुरुआत इसी सप्ताह के अंत तक होने की संभावना है और इसे 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि सितंबर तक पौधों को प्राकृतिक रूप से स्थापित होने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन

वन एवं वन्यजीव विभाग के अनुसार पौधरोपण लेक बीट, कंसल, बरोटीवाला ब्लॉक, एन-चोए बैंक, शहर के उद्यानों और विभिन्न सेक्टरों की सड़कों के किनारे किया जाएगा। इस बार जामुन, पीपल, नीम, शीशम और बरगद जैसे देशी वृक्षों के साथ हरसिंगार, हिबिस्कस, निर्गुंडी तथा अन्य सजावटी पौधे भी लगाए जाएंगे।
कुल 4.19 लाख पौधों में से 3.24 लाख पौधे वन विभाग, इंजीनियरिंग विभाग, नगर निगम और अन्य एजेंसियां रोपित करेंगी, जबकि 95 हजार पौधे लोगों में वितरित किए जाएंगे। इनमें 80 हजार पौधे वन विभाग और 15 हजार इंजीनियरिंग विभाग उपलब्ध कराएगा। अधिकारियों के अनुसार ग्रीन चंडीगढ़ कार्य योजना की निगरानी ग्रीन चंडीगढ़ टास्क ग्रुप और स्वतंत्र एजेंसी द्वारा नियमित रूप से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें