फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लोगों को नौकरी का झांसा देने वाले दो काबू

Sat, 20 Sep 2014 10:19 PM IST
गुरदासपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बहरामपुर की पुलिस ने 40 लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया है। जबकि एक अभी भी फरार है। आरोपियों ने मुंबई स्थित शिप यार्ड में नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाकर प्रत्येक पीड़ित को 30 से 35 हजार रुपये का चूना लगाया।
विज्ञापन


एसपी (डी) जगतार सिंह कैंथ ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि विजय कुमार पुत्र बिशन दास निवासी बहरामपुर समेत कुल 40 व्यक्तियों ने नाम समेत हस्ताक्षर कर एसएसपी से ठगी की लिखित शिकायत की थी। उन्हें मुंबई के शिप यार्ड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक से 30 से 35 हजार वसूले गए थे। शिकायत पर एससपी गुरप्रीत सिंह तूर की ओर से की गई जांच में मामला सच निकला।

पुलिस को पता चला कि राहुल उर्फ चीकू निवासी बहरामपुर, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी तुगलवाल और विक्रमजीत सिंह विक्की निवासी काला नंगल थाना सदर बटाला ने मिलकर 40 व्यक्तियों से करीब 7 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की। जांच के बाद उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहरामपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मामला दर्ज करने के बाद आरोपी गुरप्रीत सिंह तथा राहुल को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी विक्की अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसपी डी कैंथ ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें