फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अक्षय रील ही नहीं रीयल लाइफ में भी हीरो'

Sat, 20 Sep 2014 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
40 मंजिल की ऊंचाई के बराबर बनी स्टेज पर प्रतिभागियों ने दिल दहला देने वाला डांस किया। साथ ही पानी के भीतर सांस रोक देने वाले स्टंट को फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने प्रतिभागियों से पहले खुद करके दिखाया।
विज्ञापन


अक्षय सही मायनों में रील ही नहीं रीयल लाइफ के हीरो हैं। लाइफ ओके पर प्रसारित हो रहे नए टीवी शो डेयर-2-डांस एपीसोड की दो प्रतिभागी बंगाली गर्ल सयांतनी घोष और ब्रिटिश मॉडल और डांसर स्कारलेट विल्सन शुक्रवार को चंडीगढ़ में शो के प्रमोशन के लिए पहुंची।

कई टीवी सीरियल और फिल्मों में अभिनय कर चुकी सयांतनी घोष ने बताया कि इंडिया ही नहीं विदेशों में भी पहली बार डेयर-2 डांस जैसा पहला रीयलटी प्रोग्राम प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शो के लिए 45 दिन तक साउथ अफ्रीका में दिल दहला देने वाले डांस स्टंट की शूटिंग की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पानी के अंदर स्टंट करना सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि पानी में स्टंट के  लिए प्रतिभागियों को सिर्फ 8 मिनट की आक्सीजन मिलती थी। जो सभी के लिए चैलेंज था।

अदालत और नागिन जैसे एपिसोड में काम कर चुकी घोष ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ शो में काम करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा।

बेस्ट रियलटी शो
ब्रिटिश मॉडल और डेयर-2 डांस की प्रतिभागी स्कारलेट विल्सन ने इसे भारत ही नहीं दुनिया के बेस्ट रियलटी शो में गिना है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्टंट स्टार अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव सच में लाजवाब रहा।

उन्होंने कहा कि स्टेज पर डांस करना और पानी और हवा में डांस करना चैलेंज था। उन्होंने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान मुश्किल से 3 से 4 घंटे रेस्ट के लिए मिलते थे।

शो के 16 एपीसोड, शनिवार और रविवार को प्रसारण  
लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले डेयर-2 डांस हर शनिवार और रविवार शाम 8.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। साउथ अफ्रीका में 16 एपीसोड शूट किए गए हैं। ग्रैंड फिनाले मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें