फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमध्य सागर में डूबे पंजाब के 4 युवक

Sun, 24 Aug 2014 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर/बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लीबिया से इटली जाते समय भूमध्य सागर में नौका पलटने के हादसे में पंजाब के चार युवक अब तक लापता हैं। 16 अगस्त को हुए इस हादसे के बाद से इनका कोई सुराग नहीं मिला सका है।
विज्ञापन


हादसे में बचकर निकले होशियारपुर के एक युवक ने इस बारे में जानकारी दी है। यह युवक इस समय इटली के अस्पताल में है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसने बताया कि नौका में उसके सात पंजाबी युवक शामिल थे जिनमें से चार अब तक लापता हैं।

भूमध्य सागर के बीच में डूबी नाव

इन चारों में गुरदासपुर के दो युवक शामिल हैं। जिले के लापता युवकों में सैदोवाल कलां गांव निवासी गुरपाल सिंह और दाबांवाली गाव का सुखदेव सिंह हैं। इराक और लीबिया में गृह युद्ध के चलते वहां रोजगार के लिए गए पंजाब समेत भारत के लोग अब किसी तरह अपने घर लौटने की कोशिश में हैं।

ऐसे में कुछ लोग एजेंटों के बहकावे में आकर वापसी के लिए समुद्र मार्ग भी अपना रहे हैं। इन्हें नौकाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसी ही एक नौका में सवार गांव दाबांवाल निवासी सुखदेव भी लीबिया से इटली के लिए चला था। इसी दौरान 16 अगस्त को भूमध्य सागर में नौका पलटने के दौरान वह लापता हो गया।
विज्ञापन

वापसी के लिए थे एजेंट भरोसे

दाबांवाली निवासी सुखदेव सिंह की पत्नी राजविंदर कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह करीब डेढ़ साल पहले लीबिया रोजगार के लिए गया था। वहां एक फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता था।

लीबिया में गृह युद्ध छिड़ा तो वहां से निकलने की कोशिश में वह एक एजेंट के चंगुल में फंस गया। एजेंट ने समुद्री रास्ते से नौका के जरिए इटली सुरक्षित भेजने का वादा किया था लेकिन नौका समुद्र में ही डूब गई।

मातम का माहौल
गांव सैदोवाल कलां निवासी गुरपाल सिंह के घर में मातम का माहौल है। लापता गुरपाल सिंह की मां जसविंदर कौर और पत्नी सिमरजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें