फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में होगी 'चक दे इंडिया', 4 खिलाड़ी पंजाब कीं

Wed, 08 Apr 2015 08:02 AM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड हाकी लीग राउंड-2 में अजेय चैंपियन बनने के बाद अब भारतीय महिला हाकी टीम की नजर न्यूजीलैंड के हॉक्स बे कप पर है। 11 से 19 अप्रैल तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम में आरसीएफ की चार महिला खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है। इससे पहले आरसीएफ की ये खिलाड़ी वर्ल्ड हाकी लीग राउंड-2 में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में हाकी इंडिया ने पांच अप्रैल को दीपिका ठाकुर, नवजोत कौर, अनुराधा देवी थोकचोंग व अमनदीप कौर को भारतीय टीम शामिल किया है। वहीं गोलकीपर योगिता बाली को स्टैंड बॉय रखा है।

दीपिका ठाकुर को उप कप्तान बनाया गया है, जोकि डिफेंडर पर खेलेंगी। जबकि नवजोत कौर मिड फील्डर व अनुराधा व अमनदीप फारवर्ड लाइन पर प्रतिद्वंद्वी टीम की खिलाड़ियों को मजबूत टक्कर देंगी। इसके अलावा आरसीएफ की एक अन्य खिलाड़ी गोलकीपर योगिता बाली को स्टैंड बाय रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम न्यूजीलैंड के लिए रवाना

आरसीएफ महिला हाकी टीम की कोच व पूर्व भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान शशि बाला ने बताया कि हॉक्स बे कप में आठ टीमें भाग लेंगी। जिनके साथ भारतीय हाकी टीम के मैच होंगे।

भारतीय महिला हाकी टीम सोमवार को न्यूजीलैंड के लिए दिल्ली से रवाना हो गई। उन्होंने बताया कि आरसीएफ के लिए यह गर्व की बात है कि यहां की चार महिला खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल की गई हैं। इससे पहले दिल्ली में वर्ल्ड हाकी लीग में भी आरसीएफ के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत भारतीय टीम चैंपियन बनी।

आरसीएफ ने हाकी अकादमी के लिए प्रोपोजल भेजा
आरसीएफ खेल संघ ने हाकी इंडिया को आरसीएफ में हाकी अकादमी खोलने के लिए दो माह पहले प्रोपोजल भेजा है। इसके अलावा आरसीएफ में पहले ही हाकी के लिए एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड व स्पोर्ट्स होस्टल मौजूद है। अगर हाकी अकादमी खुल जाती है तो इससे हाकी के लिए नए खिलाड़ियों को तराशने में काफी मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें