चंडीगढ़ पीजीआई में गुरुवार को चार साल बाद 36वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, डॉ. भारती प्रवीण पवार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मेडल पाने वालों की लंबी कतार देखकर एक बार तो मैं चौंक गई थी। लेकिन फिर यह आभास हुआ कि हम भारत की सर जमीन पर खड़े हैं। जहां पर ब्रांड और होनहार युवाओं की कोई कमी नहीं है। मेडल लेने वालों की लंबी कतार ही भारत के उज्जवल भविष्य का प्रतीक है। जहां तक डॉक्टरी की बात है तो मैं भी इस पेशे से जुड़ी हूं। इसलिए मुझे भली-भांति पता है कि डॉक्टर कड़ी मेहनत, लगन और निष्ठा से मिलकर बना हुआ एक शब्द है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में भीषण हादसा: ट्रक और तेल कैंटर के बीच पिसी कार, एक बच्चे समेत छह की मौके पर मौत
पीजीआई के भार्गव सभागार में सुबह 9.30 पर शुरू हुए दीक्षांत समारोह में चार वर्षों के 1775 पूर्व छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। वहीं इसमें से 20 होनहार छात्रों को गोल्ड मेडल और 218 पूर्व छात्रों को उनके प्रदर्शन के आधार पर मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि के रूप में पीजीआई के पूर्व निदेशक प्रो. के.के.तलवार मौजूद रहे। छात्रों के साथ उनके परिजनों के लिए भार्गव सभागार के पास ही एक गुंबद बनाकर दीक्षांत समारोह की प्रस्तुति की गई।
इन्हें मिला गोल्ड मेडल- (कटारिया मेमोरियल गोल्ड मेडल)
छात्र वर्ष
1- डॉ. अश्वीन सिंह परिहार 2018-19
2- डॉ. एस नीतिश भारद्वाज 2019-20
3- डॉ. अलीशा बब्बर 2020-21
4- डॉ. नायर रेवती शशि 2021-22
5- डॉ. वीरेश वोहरा 2021-22
मेजर जरनल अमीर चंद गोल्ड मेडल
6- डॉ. अजय कुमार 2018 पीएचडी के लिए
7- डॉ. नेहा 2019 पीएचडी के लिए
8- डॉ. प्रियंका सिंह 2020 पीएचडी के लिए
9- डॉ. निपुण वर्मा 2018
10- डॉ. जोगेन्दर कुमार 2019
11- डॉ. राहुल गुप्ता 2020
हृदय रोग के क्षेत्र में वीके सैनी गोल्ड मेडल
12- डॉ. चेतन बख्शी 2018
13- डॉ. शिप्रा भंसाली 2019
14- डॉ. राकेश कुमार 2020
प्रो. आर नाथ गोल्ड मेडल
15- डॉ. सप्तर्षि एलजी 2018
16- डॉ. लिजा दास 2019
17- डॉ. एल सतीश कुमार 2020
प्रो. डी सुब्रमण्यम गोल्ड मेडल
18- डॉ. सुरेश कुमार 2018
19- डॉ. अनुका शर्मा 2019
20- डॉ. गोपाल शर्मा 2020