लालड़ू। गांव जोला कला में 30 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की बरसाती चो में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुनीष कुमार पुत्र हरमेश सिंह वासी जौला कलां के तौर पर हुई है।
जानकारी मुताबिक, सोमवार शाम वह बाइक पर जौला कलां से बलटाना की ओर आ रहा था। रास्ते में वह बरसाती चो के पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और मोटरसाइकिल समेत बह गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। गांव वालों ने जबतक बचाने की कोशिश की देर हो चुकी थी। मृतक का शव ही बाहर निकाला जा सका। थाना हंडेसरा प्रभारी शिवदीप सिंह ने बताया कि हादसे के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद