ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में एसएसपी ने तीन पीसीआर कर्मियों को सस्पेंड किया है। साथ ही अन्य मुलाजिमों को हिदायत दी है कि वे रात में अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से करें। वरना पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
जानकारी के मुताबिक एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी ने शनिवार-रविवार मध्यरात्रि ने पीसीआर कर्मियों की स्पेशल चेकिंग की। इस मौके पर तीन पीसीआर मुलाजिम ड्यूटी पर हाजिर नहीं पाए गए।
इसमें कांस्टेबल जसबीर सिंह, राजकरन एवं परमिंदर सिंह शामिल हैं। जब इनके बारे में अन्य अधिकारियों से पूछा गया। तो वे भी सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद तीन मुलाजिम को संस्पेंड कर दिया गया।
एसएसपी ने साफ किया है कि जो मुलाजिम अपनी ड्यूटी को इमानदारी से पूरा नहीं करेंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी एसएसपी ने एक बार औचक चेकिंग की। जिसमें कई मुलाजिमों को सस्पेंड किया गया था।
एक कंट्रोल रूम मुलाजिम पर भी गाज गिरी थी, क्योंकि जब एसएसपी ने कंट्रोल रूम में आम आदमी के रूप में फोन किया था, तो उक्त मुलाजिम ने सही तरीके से बात नहीं की थी।