फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्टर से मिलना था, 50 करोड़ फिरौती की चिट्ठी छोड़ भागीं 3 नाबालिग

Wed, 08 Nov 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
आश्रम से भागी 3 लड़कियां - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
घर में 50 करोड़ की फिरौती का पत्र फेंककर तीन नाबालिग लड़कियां घर से भाग गईं। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर सोमवार शाम को पुलिस ने तीनों को चंडीगढ़ में पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार तीनों लड़कियां सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के किरदार अभि से मिलने के लिए घर से भागी थीं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को लुधियाना के दो पड़ोसी परिवारों को घर में चिट्ठियां पड़ी मिलीं। इनमें लिखा था कि ‘हा हा हा...तुम्हारी तीनों लड़कियां मेरे पास हैं..अगर तीनों लड़कियों की सलामती चाहते हो तो पुलिस को मत बताना और उन्हें छुड़ाने के लिए पचास करोड़ रुपये देना, पैसे कब, कहां और कैसे लाने हैं, वह हम आपको फोन पर बताएंगे।’ दोनों परिवारों ने शिकायत पुलिस को दी।

तीन नाबालिग लड़कियों का एक साथ लापता होना और 50 करोड़ फिरौती की रकम मांगने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में डीसीपी ध्रुमण निंबले ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर विशेष टीमों का गठन किया गया। लड़कियों के परिवार इतने अमीर नहीं हैं कि वह 50 करोड़ दे सकें। ऐसे में इतनी बड़ी रकम मांगने की बात पुलिस को खटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 करोड़ फिरौती की चिट्ठी छोड़ घर से भागीं 3 नाबालिग
लापता लड़कियों में से दो के मोबाइल फोन चल रहे थे। पुलिस ने इनके नंबरों को लोकेशन सर्च पर लगाया। कुछ ही समय में फोन की लोकेशन चंडीगढ़ के गांव कजहेड़ी की मिली। पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की फोटो को चंडीगढ़ और आसपास की पुलिस के साथ सांझा किया।

पुलिस ने लड़कियों को कजहेड़ी रोड पर केके होटल के पास पकड़ लिया। डीसीपी के अनुसार लड़कियां खुद ही घर से भागी थीं। इसमें एक लड़की टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य के मुख्य किरदार शब्बीर आहलूवालिया यानी अभि की फैन है। उसने अपने पड़ोस में रहती सहेलियों से मिलकर सलाह बनाई कि अभि से मिलने मुंबई जाते हैं। छह नवंबर को शाम को लड़की ने अपने घर में पत्र छोड़ दिया। जाते हुए घर से 2500 रुपये और अन्य सामान लेकर चीमा चौक से चंडीगढ़ वाली बस से वे सेक्टर 43 पहुंच गई थीं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें