स्टेशन सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह ने कहा कि अधिक धुंध होने की वजह से लावारिस पशुओं के ट्रैक पर आने का पता नहीं चल पाया। हादसे में तीन लावारिस पशु कट गए हैं लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया है। उन्होंने कहा कि ट्रैक पर लावारिस पशुओं को रोकने के लिए फाटक के गेटमैनों को सख्त हिदायत दी गई है।
सोमनाथ एक्सप्रेस का इंजन पटरी के उतरा
वहीं बठिंडा से जम्मू की तरफ जाने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन शुक्रवार शाम को पटरी से नीचे उतर गया। हादसे के समय गाड़ी में कोई यात्री सवार नहीं था। इंजन पटरी से उतरने के बाद दो रेलवे लाइन क्रास कर गया। घटना के बाद चालक ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इंजन को वापस पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू कर दिया।
सोमनाथ एक्सप्रेस का चालक गाड़ी को वाशिंग लाइन पर धुलवाने के बाद वापस बठिंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ले जा रहा था। स्टेशन के नजदीक ही अचानक गाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। इस पर चालक ने गाड़ी रोक दी और घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दी। घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था।
बठिंडा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राम सरूप मीना से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना के बारे में किसी तरह की जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि वह अभी थोड़ी देर बाद बात करेंगे। सोमनाथ एक्सप्रेस को बठिंडा से जम्मू के लिए शुक्रवार शाम को पौने सात बजे चलना था।