फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरीः हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 250 सीटें

Wed, 12 Jun 2019 05:13 AM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकार हरियाणा के पांचों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 250 सीटों का इजाफा करने जा रही है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में पचास-पचास सीटें बढ़ाई जाएंगी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से हरी झंडी मिलने के बाद ही सरकार ने युद्ध स्तर पर यह प्रक्रिया तेज कर रही है। 

विज्ञापन


हरियाणा जैसे छोटे राज्य में 250 सीटों की बढ़त बड़ी बात साबित होगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की इस संदर्भ में मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ लंबी मंत्रणा चली। इसके बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को इस बाबत फाइल भेजी जा चुकी है। शीघ्र ही कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
सरकार के मुताबिक एमसीआई का झुकाव इस ओर गरीब सवर्णों को दिए जा रहे दस प्रतिशत आरक्षण की वजह से है। हालांकि आरक्षण के मुताबिक 25 सीटों को बढ़ाने का ही प्रावधान है लेकिन 250 सीटें बढ़ाने को लेकर सहमति बन चुकी है। वर्तमान में हरियाणा में सरकारी कॉलेजों में 600 सीटे हैं। 250 सीटे बढ़ने के बाद यह आंकड़ा 850 तक पहुंच जाएगा।

वर्तमान में क्या है स्थिति
हरियाणा में इस समय पीजीआई रोहतक में मेडिकल की 200, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 100, खानपुर मेडिकल कॉलेज में 100, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 100 और शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज मेवात में 100 सीटे हैं। इसके अतिरिक्त निजी मेडिकल कॉलेजों में जो सीटें हैं वे अतिरिक्त हैं। एमसीआई ने सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ही सीटे बढ़ाने का फैसला लिया है।

यह है मामला
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 10 फीसदी गरीब सवर्णों को आरक्षण दिए जाने के बाद देश भर में यह कवायद शुरू हो गई है। जिसमें हरियाणा ने पहले ही पहल करते हुए 250 सीटे झटकने की कवायाद शुरू कर दी है। इस आरक्षण कोटे का लाभ गरीब सवर्णों को मिलेगा, जो कि महंगी पढ़ाई होने के कारण मन मसोस कर रह जाते थे।

सरकारी कॉलेजों में 250 सीटे बढ़ने से हरियाणा के गरीब सवर्णों को फायदा होगा। एमसीआई की ओर से मिली जानकारी के बाद जल्द ही यह सीटे बढ़ जाएंगी। अगले सत्र तक विद्यार्थियों को इसका लाभ भी मिल जाएगा। -अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें