फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके से चंडीगढ़ लौटे सभी 34 यात्रियों की हुई जांच, 25 की रिपोर्ट निगेटिव, नौ के नमूने भेजे गए

Tue, 29 Dec 2020 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूके से लौटे नौ और यात्रियों की कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को नमूने ले लिए। इनकी रिपोर्ट जल्द आने की संभावना है। बता दें कि यूके से आए सभी 34 यात्रियों की जांच अब पूरी हो गई है। इनमें से 25 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह सभी यात्री होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य विभाग की हेल्प डेस्क लगातार फोन के जरिए उनका फॉलोअप ले रही है। 34 यात्रियों में से किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 2.8 डिग्री पहुंचा पारा, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड, दो जनवरी को बारिश की संभावना

हेल्पलाइन नंबर जारी
चंडीगढ़ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यूके से लौटे यात्रियों के लिए हेल्पलाइन के साथ ही कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच यूके से लौटे जो लोग अब तक चंडीगढ़ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से संपर्क नहीं कर पाए हैं, वह हेल्पलाइन की मदद से तत्काल अपनी सूचना दें। हेल्पलाइन नंबर 9779558282 (24 घंटे ) और कंट्रोल रूम नंबर  0172 -2752038 (24 घंटे) के अलावा इसके लिए आईडीएसपी की ई-मेल आईडी chandigarh@gmail.com भी जारी की गई है। ई-मेल के जरिए भी इसकी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ : सांसद किरण खेर की सिफारिश भी नहीं आई काम, मुकेश आनंद को नहीं मिला सेवा विस्तार

आज यहां रहेंगी मोबाइल टीमें, करा लें कोरोना जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क कोरोना जांच के लिए चलाई जा रही मोबाइल टीमें बुधवार को सेक्टर-17 बस स्टैंड, डड्डूमाजरा की सिविल डिस्पेंसरी, हल्लोमाजरा की सिविल डिस्पेंसरी, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और सेक्टर-26 स्थित पुलिस हॉस्पिटल में मौजूद रहेंगी। ये टीमें सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक मौके पर कोरोना की जांच कर रिपोर्ट देंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें