फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Corona Update: गुरुग्राम और फरीदाबाद में मिले सर्वाधिक मरीज, पंचकूला में एक की मौत

Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंचकूला में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बुधवार को प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना के 243 नए संक्रमित मिले। इनमें से 178 संक्रमित अकेले गुरुग्राम और फरीदाबाद से हैं। हालांकि, इसी बीच 132 रोगी कोरोना को हराकर घर लौटे, इससे रिकवरी दर 98.90 फीसद और मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में नए संक्रमितों का आंकड़ा 243 के पास पहुंच गया है। अब प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 951 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण दर 5.77 फीसदी पर पहुंच गई है। एनसीआर में गुरुग्राम व फरीदाबाद संक्रमण के मुख्य केंद्र बन रहे हैं। इसके अलावा पंचकूला में भी अधिक केस मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को पंचकूला में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बुधवार को प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना के 243 नए संक्रमित मिले। इनमें से 178 संक्रमित अकेले गुरुग्राम और फरीदाबाद से हैं। हालांकि, इसी बीच 132 रोगी कोरोना को हराकर घर लौटे, इससे रिकवरी दर 98.90 फीसद और मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है।

गुरुग्राम में मिले सर्वाधिक मरीज

  • गुरुग्राम 140
  • फरीदाबाद 38
  • पंचकूला 16
  • यमुनानगर 13
  • अंबाला 11
  • करनाल 10
  • सोनीपत 4
  • रोहतक 4
  • कुरुक्षेत्र 3
  • झज्जर 2
  • पानीपत 2
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें