फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पहले मां की मौत, अब कैंसर ने ली पिता की जान, सदमे में बेटी ने जहर खाकर खत्म की जिंदगी

Fri, 26 Feb 2021 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
मृतक छात्रा काजल और पिता बलकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के कैथल जिले गांव खानपुर में पिता की कैंसर से हुई मौत से आहत 24 साल की बेटी ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक छात्रा की मां की भी एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में अब मृतका का भाई बचा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव खानपुर निवासी 48 वर्षीय बलकार कैंसर से पीड़ित थे। वह चंदाना रोड पर मिठाई की दुकान चलाते थे। कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने दुकान के निकट ही घर बना लिया था। साल भर पहले उनकी पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बलकार की 25 फरवरी को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

इस बात की जानकारी जब बेटी काजल को मिली तो वह पिता को खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर सकी और सदमे में जहरीली पदार्थ निगल लिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतका आईजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी। यह जानकारी देते हुए चचेरे भाई रिंकू ने बताया कि पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें