हाईटेक सिटी चंडीगढ़ में बैंकिंग सेक्टर हमेशा आपके लिए खुला है। आपको पैसा चाहिए तो यहां हैं 601 एटीएम और रुपये जमा करवाने हैं तो हैं दो बैंकों की शाखाएं जिनमें इवनिंग बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
यही नहीं, पंजाब नेशनल बैंक भी सिटी में अपना स्पेशल लाउंज तैयार करने की योजना बना रहा है जिसमें आपको चौबीस घंटे बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी। फिलहाल ऐसी ब्रांच पंचकूला में है।
क्या होता है इवनिंग ब्रांच में
चंडीगढ़ में सीमित बैंकों की इवनिंग ब्रांच हैं। इसमें शाम सात बजे तक कैश जमा करवाया जा सकता है। इसके साथ आप आठ बजे तक यहां चेक, ड्राफ्ट और बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
इवनिंग ब्रांच-तीन
सेक्टर-9 आईसीआईसीआई बैंक-सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे
सेक्टर-31 स्टेट बैंक आफ इंडिया-सुबह दस बजे से शाम सात बजे
कुल एटीएम-601
इलाहाबाद बैंक 5
आंध्रा बैंक 4
बैंक आफ बड़ौदा 15
बैंक आफ इंडिया 8
बैंक आफ महाराष्ट्र 5
केनरा बैंक 18
सेंट्रल बैंक 3
देना बैंक 3
आईडीबीआई 10
इंडियन ओवरसीज बैंक 6
ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स 16
पंजाब एंड सिंध बैंक 14
पंजाब नेशनल बैंक 79
स्टेट बैंक आफ बीकानेर 2
स्टेट बैंक आफ पटियाला 31
स्टेट बैंक आफ ट्रेवनकोर 1
स्टेट बैंक आफ इंडिया 96
सिंडीकेट बैंक 5
यूको बैंक 1
यूनियन बैंक आफ इंडिया 13
यूनाइटेड बैंक 3
विजया बैंक 4
कैथोलिक बैंक 1
सिटी यूनियन 1
धनलक्ष्मी बैंक 1
एचडीएफसी 75
आईसीआईसीआई 53
इंडसइंड बैंक 19
आईएनजी व्यासा 7
जेएंडके बैंक 1
साउथ इंडिया बैंक 1
एक्सिस बैंक 4
यस बैंक 15
सिटी बैंक 6