फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue in Punjab: सीजन से पहले ही पंजाब में डेंगू की दस्तक, दो महिलाओं समेत अब तक 24 संक्रमित मिले

Wed, 18 May 2022 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में डेंगू संक्रमितों के परीक्षण जांच के लिए जरूरी ब्लड स्लाइड बनाने वालों की भारी कमी है। कुछ जिलों ऐसे हैं जहां अस्पतालों में एक भी सदस्य ब्लड स्लाइड बनाने वाला नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सीजन से पहले ही डेंगू ने दस्तक दे दी है। 17 दिनों में दो महिलाओं समेत अब तक 24 लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू संक्रमण के मामले मिलने पर चिंता जताई है। साथ ही फैसला किया है कि घरों के सर्वे के दौरान दो बार घर में डेंगू का लारवा मिलने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पंजाब में गत वर्ष डेंगू के 16 हजार से अधिक मामले सामने आए थे। साथ ही 60 से अधिक डेंगू संक्रमितों की मौत हो गई थी। इस बार गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच सीजन से पहले ही राज्य में डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। अब तक मिले 24 डेंगू संक्रमितों में सबसे ज्यादा फिरोजपुर में 13 केस अभी तक मिले हैं। 

संगरूर में 6, कपूरथला में 3 और पठानकोट में 2 डेंगू संक्रमित मिले हैं। सीजन से पहले ही डेंगू के मामले सामने आने पर पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने चिंता जताई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नोटिफिकेशन जारी कर चेतावनी दी है कि यदि घरों की जांच में डेंगू का लारवा दो बार पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को जल्द से जल्द सर्वे टीम बनाकर घरों के निरीक्षण की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम भी शुरू की जाए।
विज्ञापन


ब्लड स्लाइड बनाने वालों की कमी
पंजाब में डेंगू संक्रमितों के परीक्षण जांच के लिए जरूरी ब्लड स्लाइड बनाने वालों की भारी कमी है। कुछ जिलों ऐसे हैं जहां अस्पतालों में एक भी सदस्य ब्लड स्लाइड बनाने वाला नहीं है। ऐसे में पीक सीजन के दौरान हालात और खराब होने की उम्मीद है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही ब्लड स्लाइड बनाने वालों की तैनाती की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें