फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में गन हाउस में बड़ी चोरी, 16 राइफल, चार रिवाल्वर व एक पिस्तौल गायब, पूरे तरनतारन में अलर्ट

Fri, 01 Mar 2024 04:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब के तरनतारन जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां एक गन हाउस से 22 हथियार चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। गन हाउस अमृतसर बाईपास चौक पर है। यहां 24 घंटे पुलिस नाका लगता है। 10 मीटर की दूरी पर ही वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन में अमृतसर बाइपास चौक पर स्थित गन हाउस को अज्ञात व्यक्तियों ने निशाना बनाया। अज्ञात व्यक्ति गन हाउस से 22 हथियार, 58 कारतूस चोरी करने के बाद भाग निकले। इस बड़ी घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी तरनतारन की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जिले भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया।

विज्ञापन


गन हाउस के मालिक मनमीत सिंह निवासी दीप एवेन्यू ने बताया कि वह अमृतसर बाइपास चौक पर मीत गन हाउस कई सालों से चला रहे हैं। गत दोपहर वह अपने गन हाउस पर पहुंचा तो देखा कि पूरा सामान बिखरा था। गन हाउस से 16 राइफल, एक राइफल 30.6 बोर, चार रिवाल्वर, एक पिस्तौल और 58 कारतूस गायब थे। अज्ञात व्यक्ति दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में पड़ीं स्ट्रांग रूम की चाबियां निकाल कर हथियार चोरी कर मौके से फरार हो गए। 

चोरी हुए हथियारों में ज्यादा हथियार लोगों के थे। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी साथ ले गए। बता दें कि अमृतसर बाईपास चौक पर 24 घंटे नाका लगता है। यहां से 10 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना पुलिस कार्य प्रणाली पर कई सवाल पैदा करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें