फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बड़ा फेरबदल: 22 आईपीएस और दो एचपीएस अधिकारियों का तबादला, सोनीपत व नारनौल के एसपी बदले

Tue, 19 Apr 2022 08:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भूपेंद्र सिंह कमाडेंट प्रथम आईआरबी बटालियन भौंडसी व एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच गुरुग्राम का कार्यभार देखेंगे। एचपीएस कुशलपाल सिंह को डीसीपी बल्लभगढ़ व जयबीर सिंह को एसपी एसटीएफ गुरुग्राम लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। तुरंत प्रभाव से 22 आईपीएस और दो एचपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सोनीपत के नए एसपी हिमांशु गर्ग होंगे। राहुल शर्मा को यहां से बदलकर हिमांशु की जगह एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो लगाया गया है। एसपी नारनौल चंद्रमोहन भी एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो होंगे। विक्रांत भूषण नारनौल के नए एसपी होंगे।

विज्ञापन


सरकार ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को मजबूत किया है। चार वरिष्ठ अफसरों को विजिलेंस में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस डॉ. हनीफ कुरेशी को सीपी पंचकूला लगाया है। वह नवीन अक्षय ऊर्जा विभाग के महानिदेशक का जिम्मा भी देखते रहेंगे। खेल निदेशक पंकज नैन को डीआईजी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का कार्यभार भी सौंपा गया है। 

डॉ. सीएस राव एफएसएल मधुवन के निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा संभालेंगे। अमिताभ सिंह ढिल्लों को आईजी साइबर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सौरभ सिंह से सीपी पंचकूला का जिम्मा वापस लिया है, वह आईजी सिक्योरिटी के अलावा आईआरबी भौंडसी का कार्यभार देखेंगे। बी सतीश बालन को आईजी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन


डॉ. अरुण सिंह को डीआईजी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो लगाया है। शिवचरण डीआईजी एचएपी मधुबन और एचपीए मधुबन का जिम्मा संभालेंगे। राजेंद्र कुमार मीणा को कमांडेंट पांचवीं बटालियन मधुबन के अलावा द्वितीय बटालियन एचएपी, एसपी साइबर व आईटी का अतिरिक्त कार्यभार मिला है।

उपासना को डीसीपी दक्षिणी गुरुग्राम, पूजा वशिष्ठ को एएसपी हिसार, निकिता खट्टर को एएसपी सोनीपत, गौरव को एएसपी असंध, सिद्धांत जैन को एएसपी महेंद्रगढ़, अमित यशवर्धन को एएसपी बादली, हिमेंद्र कुमार को एएसपी महम, विनोद कुमार एएसपी कमांडो नेवल, करनाल व एसपी ट्रैफिक करनाल का जिम्मा सौंपा गया है। 

भूपेंद्र सिंह कमाडेंट प्रथम आईआरबी बटालियन भौंडसी व एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच गुरुग्राम का कार्यभार देखेंगे। एचपीएस कुशलपाल सिंह को डीसीपी बल्लभगढ़ व जयबीर सिंह को एसपी एसटीएफ गुरुग्राम लगाया गया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने यह आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें