फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangrur News: गोशाला में 21 गोवंश की मौत, जांच में जुटा विभाग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगी वजह

Sun, 14 Jan 2024 02:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

पंजाब के संगरूर जिले की एक गोशाला में 21 गोवंश की मौत हो गई। हालांकि मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पशु पालन विभाग जांच में जुटा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह सामने आएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर के लहरागागा में एक गोशाला में 21 गोवंश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार शाम छह बजे गोवंश बीमार पड़ने लगे थे। 21 से अधिक गोवंश की शनिवार सुबह तक मौत हो गई। इससे कुछ दिन पहले ठंड के कारण 16-17 गोवंश की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


हलका विधायक बरिंदर गोयल ने बताया कि मृत गोवंश का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। गोशाला में दो हजार के करीब गोवंश हैं। डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर उपचार शुरू कर दिया था।

एसडीएम सूबा सिंह ने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक गोवंश को खिलाई जाती फीड पर रोक लगा दी है, क्योंकि फीड में किसी प्रकार का जहरीला तत्व होने की आशंका है। परंतु असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें