फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के 11 लाख किसानों के लिए अच्छी खबर, फरवरी के अंत तक खाते में आ जाएंगे पैसे

Fri, 15 Feb 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के लगभग 11 लाख किसानों के खाते में पीएम किसान योजना के तहत दो हजार रुपये की पहली किश्त फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में आ जाएगी। सालाना छह हजार रुपये किसानों को तीन किश्तों में मिलेंगे। हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने 147वीं स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में बतौर मुख्यातिथि ये बात कही। उन्होंने कहा कि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधकों से अपने जिले के डीसी से समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों के खाते से आधार नंबर लिंक कराकर राशि डलवाने के निर्देश दिए। एमएसएमई सहायता एवं पहुंच कार्यक्रम के अंतर्गत लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पानीपत और गुरुग्राम जिले के बैंकों को बढ़िया प्रदर्शन के लिए बधाई दी। ढेसी ने बैंकों को भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क के तहत 6000 गांवों में डिजिटल लेनदेन बढ़ाने का आह्वान किया। 

उन्होंने बैंकों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के लाभार्थियों को उत्तम बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि बैंकों पर जनता का विश्वास बना रहे। उन्होंने विश्वास जताया किया कि अन्य योजनाओं की तरह प्रधानमंत्री किसान योजना को भी सफलतापूर्वक लागू किया जाएगा। उन्होंने बैंकों से कृषक उत्पादक संघों के वित्तपोषण की ओर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने एसएलबीसी को हाल ही में बढ़ाई गई स्टांप ड्यूटी पर पुन: विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


656 करोड़ दिलाने में मदद करे सरकार : आजाद
पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक अज्ञेय कुमार आजाद ने कर्जदारों को बैंकों की देय राशि लौटाने के लिए कहा है। आजाद ने कर्जदारों को पुनर्भुगतान के बारे में शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान भी बैंकों से किया। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करवा कर बैंकों की मदद करें। दिसंबर 2018 तक हेकॉम्प अधिनियम के तहत 656  करोड़ रुपये की राशि कर्जदारों के पास फंसी हुई है। इसके 21,110 रिकवरी प्रमाणपत्र मामले लंबित पड़े हैं। सरकार वसूली में सुधार करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें