फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batala News: बटाला में 20 वर्षीय युवक की हत्या, मामूली रंजिश में उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही जांच

Sun, 21 Jan 2024 03:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बटाला में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामूली रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वारदात गांव अकरपुरा कलां की है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला के गांव अकरपुरा कलां में मामूली रंजिश में 20 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर रात की है। सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस की टीम गांव पहुंची और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस प्राथमिक जांच में जुटी थी। मृतक युवक की पहचान रोशनदीप सिंह (20) निवासी गांव अकरपुरा कलां के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


मृतक रोशनदीप सिंह के भाई जश्न ने बताया कि शनिवार की देर रात गांव के कुछ लोगों ने उसके भाई को घेरकर उस पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। रोशनदीप को लहूलुहान करके सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। रोशनदीप को गंभीर हालत में बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मगर डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया गया है। 

जहां अमृतसर के डॉक्टरों ने रोशनदीप को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना किला लाल के एसएचओ हरमीक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतक युवक के पारिवार के बयान दर्ज कर रही है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें