रिकवरी दर 98.50 फीसदी पहुंच गई है। मौत के मामलों की बात करें तो राहत की बात यह है कि किसी भी जिले में 2 से अधिक मरीजों की मौत दर्ज नहीं की गई है। जींद, भिवानी, सिरसा, पानीपत, हिसार में 2-2, नूंह, चरखी दादरी, कैथल, फतेहाबाद, झज्जर, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, रोहतक और करनाल में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
90 फीसदी पुलिसकर्मी को लग चुका पहला टीका
फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में शामिल हरियाणा पुलिस के 90 प्रतिशत पुलिस अधिकारियों और जवानों को कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली डोज लग चुकी है, वहीं 65 फीसदी को दोनों खुराक मिल चुकी हैं। गौरतलब है कि फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण अभियान 4 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ था।
डीजीपी ने स्वयं पहला टीका लगवाकर अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया था। इसके फलस्वरूप अब तक 53924 अधिकारियों व जवानों को टीके की पहली डोज लग चुकी है और 38988 से अधिक दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। डीजीपी ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा में पुलिसकर्मियों की संख्या लगभग 60000 है जिनमें होमगार्ड के जवान व एसपीओ भी शामिल हैं।
ठीक होने के बाद फिर लौटे ड्यूटी पर
संक्रमित पुलिसकर्मी भी स्वस्थ होने के बाद फिर से अपनी ड्यूटी में जुट गए हैं। कोरोना के खिलाफ अगली पंक्ति में डटे संक्रमित होने वाले 6547 कर्मचारियों में से अब तक 6480 रिकवर होकर दोबारा ड्यूटी पर लौट चुके हैं, जबकि 67 अभी भी संक्रमित हैं। कोरोना से लड़ते हुए तीन एसपीओ सहित 45 पुलिसकर्मी जान गंवा चुके हैं।