हरियाणा सरकार 1983 बैच के आईपीएस अफसरों को डीजीपी प्रमोट करने जा रही है। मुख्य सचिव पीके चौधरी की अध्यक्षता में 20 नवंबर को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक होगी।
इसमें गृह सचिव एससी चौधरी, डीजीपी एसएन वशिष्ठ शामिल होंगे। कमेटी 1983 बैच के अफसरों वाईपी सिंघल और महेंद्र लाल के बारे में सिफारिश करेगी।
मुख्यमंत्री से मंजूरी के बाद प्रमोशन आदेश जारी होंगे। सरकार ने 1983 बैच के आईएएस अफसरों को गत 31 अक्तूबर को प्रमोशन देकर अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया था।