फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: मां की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सदमे में बेटे ने फांसी लगा जान दी

Tue, 01 Sep 2020 11:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के नवांशहर में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के मोहल्ला रविदास नगर निवासी एक महिला के पॉजिटिव आने के बाद सदमे में आए उसके छोटे बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। संक्रमित महिला के पति ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी पत्नी की रिपोर्ट कुछ दिन पहले पॉजिटिव आई थी। इस बात से उनका छोटा बेटा कुलविंदर (19) काफी दुखी था। सोमवार शाम को वे अपने काम से जब घर लौटे तो कमरे में कुलविंदर फंदे से लटका हुआ था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक कुलविंदर की मां को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले घर में ही एकांतवास करने की इजाजत दे दी गई थी लेकिन बाद में इजाजत रद्द कर दी गई। सोमवार देर शाम युवक की आत्महत्या के बाद मोहल्ले के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हादसे के लिए स्वास्थ्य विभाग जिम्मेदार है। मृतक की मां को घर पर एकांतवास करने से पहले पूरी जांच होनी चाहिए थी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण ही कुलविंदर अवसाद में आया और उसने आत्महत्या कर ली। एसएचओ परमिंदर सिंह ने कहा कि मृतक के पिता के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें