फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 पुरुष कांस्टेबल को नहीं भायी हरियाणा पुलिस, अब प्रतीक्षा सूची से भरे जाएंगे पद

Sun, 11 Oct 2020 03:21 PM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के 180 पुरुष कांस्टेबल को पुलिस की नौकरी नहीं भायी। इन्होंने में से कुछ नौकरी छोड़ गए तो कुछ ने कार्यभार ही ग्रहण नहीं किया। इन्होंने दूसरे विभागों में चयनित होकर वहां कार्यभार संभाल लिया, जिससे यह पद खाली रह गए। अब पुलिस विभाग इन खाली पदों को प्रतीक्षा सूची से भरवाने जा रहा है। जल्दी ही इसकी प्रक्रिया संपन्न करवा ली जाएगी। चूंकि, इसी 31 अक्तूबर को प्रतीक्षा सूची की वैधता खत्म हो रही है। सूची 21 अगस्त 2020 तक ही वैध थी, जिसकी अवधि पहले ही एक बार बढ़ाई जा चुकी है। 

विज्ञापन


180 खाली पदों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। सामान्य, आर्थिक रूप से पिछड़े व विशेष पिछड़े वर्ग से 81, एससी से 37, बीसीए से 29 व बीसीबी से 33 पद भरे जाएंगे। इन पदों को 26 जुलाई 2017 में  4500 पद के लिए जारी हुए परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा सूची से भरा जाएगा। यह भर्ती 2015 में विज्ञापित हुई थी। 

सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 अगस्त 2020 तक पदों को भरने के निर्देश थे लेकिन इस अवधि में प्रक्रिया पूरी न होने के कारण पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों में छूट लेकर अवधि को दो महीने बढ़वाया गया है।
विज्ञापन


डीजीपी, एचएसएससी से कर चुके सिफारिश
डीजीपी मनोज यादव खाली पदों को 31 अक्तूबर से पहले भरवाने के लिए खुद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के संपर्क में हैं। वह बाकायदा लगभग एक महीना पहले ही इन पदों को भरने की सिफारिश आयोग के सचिव से कर चुके हैं। पद भरने से पुलिस को 180 पुरुष कांस्टेबल मिल जाएंगे, जिन्हें प्रशिक्षण के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने के लिए तैनात किया जा सकेगा।

ये रहेगी पूरी प्रक्रिया
180 पदों के लिए प्रतीक्षा सूची में सबसे ऊपर मौजूद नाम उठाए जाएंगे। एचएसएससी चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच करेगा। उसके बाद उपयुक्त उम्मीदवारों की सूची पुलिस को भेजी जाएगी। इसके बाद इनकी चिकित्सीय जांच व प्रशिक्षण इत्यादि की प्रक्रिया पूरी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें