पंजाब सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों की आईजी के रूप में पदोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सभी अधिकारी पहले से ही आईजी के रूप में विभिन्न जगहों पर तैनात हैं।
विज्ञापन
एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 1991 बैच के नौ आईपीएस अधिकारी आरएल भगत, ईश्वर चंदर, जगदीश कुमार, बलबीर कुमार बावा, धर्मपाल सिंह सिद्धू, आरपी मित्तल, निर्मल सिंह ढिल्लों, श्याम लाल और कंवलजीत सिंह पन्नू को वर्ष 2010 से आईजी के रूप में तरक्की दी गई है।
इसी प्रकार 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, राम सिंह, एसएस श्रीवास्तव, वी नीरजा और अमरदीप सिंह राय को वर्ष 2012 से आईजी पद पर तरक्की दी गई है।