फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः अंबाला में यात्रियों से भरी बस निर्माणाधीन पुलिया में गिरी, 16 सवारी घायल

Mon, 27 Jan 2020 01:29 PM IST
ajay kumar उमेश भार्गव, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
बस हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुनानगर से चंडीगढ़ जा रही जलांधर डिपो पंजाब रोडवेज की बस अंबाला-छावनी के नजदीक अंबाला-जगाधरी नेशनल हाइवे के पास निर्माणाधीन पुलिया में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में कुल 55 यात्री सवार थे। निर्माणाधीन पुलिस में बस गिरने के कारण परिचालक समेत 16 यात्रियों को चोटें आई। जैसे बस खुड्डा कलां के पास गिरी तो यात्रियों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। राहगिरों की मदद से पुलिस ने घायलों को छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायलों को करीब दो घंटे बाद प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। दरअसल सुबह करीब 6 बजे जब हादसा हुआ तो धुंध छाई थी। इसी कारण बस चालक को निर्माणधीन पुलिया का पता नहीं चला।

इन यात्रियों को आई चोटें
घायलों में 30 वर्षीय ऊषा रानी रामपुर, 24 वर्षीय जावेद अली जगाधरी, 28 वर्षीय परमजीत सिंह जगाधरी, 57 वर्षीय हरमिंद्र सिंह दोसड़का, 38 वर्षीय विकास मुलाना, 45 वर्षीय रामधारी मुलाना, 22 वर्षीय प्रवेश अहमद जगाधरी , 60 वर्षीय मोहन लाल जगाधरी, 30 वर्षीय बलजीत सिंह , 28 वर्षीय धर्मेंद्र साहा, परिचालक गुरजीत, राहुल, दिनेश, गुलशन, अवनीत कौर, मीना व पवन।
विज्ञापन


सिरदर्द बना फोरलेन निर्माण कार्य
अंबाला से साहा फोरलेन निर्माण कार्य पिछले करीब 4 माह से चला है। जिस दिन से यह कार्य चला है उसी दिन से लोगों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। क्योंकि इस रोड पर ठेकेदार ने ज्यादातर जगह न तो कोई साइन बोर्ड लगाए न ही रूट डायवर्जन के बोर्ड लगाने जरूरी समझे। इतना ही नहीं रोड को जगह-जगह से खोद दिया गया।

कहीं से पूरा नहीं हुआ काम, फिर भी अगले जगह किया शुरू
ठेकेदार की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस रोड को जगह-जगह से खोद दिया गया है जबकि काम किसी भी जगह से पूरा नहीं किया गया। होना यह चाहिए था कि पहले एक जगह से काम पूरा किया जाता। फिर दूसरी जगह शुरू। लेकिन इस रोड का कोई भी शायद वाली-वारिस नहीं है।

डीसी के आदेश भी बे-माने
इस मामले में खुद डीसी अशोक कुमार भी कई बार हिदायतें जारी कर चुके हैं। लेकिन ठेकेदार पर किसी का जोर नहीं चल रहा। डीसी इस रोड पर सभी गड्ढों को भरने के आदेश भी दे चुके हैं लेकिन आज तक किसी बात पर कोई सुनवाई नहीं हुई न ही ठेकेदार पर कोई एक्शन हुआ। इसीलिए उसकी मनमर्जी जारी है। हाल में 25 जनवरी को फोरलेन निर्माण में आड़े आ रहे पेड़ों को काटा जा रहा था। एक पेड़ एसडी कालेज के भीतर जा गिरा। इसमें 15 मोटरसाइकिल और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। धुंध भी छाई हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। वहीं एनएच के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने हर 50 मीटर पर डायवर्जन बोर्ड लगाए हैं। लेकिन घनी धुंध के चलते चालक की नजर उनपर नहीं पड़ी।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, जांच अधिकारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें