फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने चांदी के गहने और स्क्रैब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहब के पास कस्तूरी ज्वैलर की दुकान को ताला तोड़ चोरों ने दुकान में रखे सोने चांदी के गहने जो स्क्रैब थे चुरा लिए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। जिसके बाद सैफ तोडने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार कस्बा के गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहब के पास कस्तूरी ज्वैलर की दुकान में बीती रात चोर छत के रास्ते दवाजा तोड़ सीढ़ियों से दुकान में आए। चोरों ने दुकान से सोने के गहने कोका व बाली आदि चुरा लिए। दुकान मालिक रोशन लाल ने बताया कि चोर छत के रास्ते से दुकान में घुस दुकान में रखे सैफ को हथोड़ों से तोड़ने का नाकाम प्रयास किया। सुबह दुकान खोली तो चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें