फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में चार दिवसीय स्क्रीनिंग कमेटी की हुई बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा फिल्म एंड एंटरटेनमेंट पॉलिसी के तहत स्क्रीनिंग कम इवैल्यूएशन कमेटी की चार दिवसीय दूसरी बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस दौरान 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। अब सरकार की ओर से जल्द ही चयनित फिल्मों के लिए सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन

स्क्रीनिंग प्रक्रिया के समापन पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ ने कहा, हरियाणा सरकार फिल्म प्रमोशन के लिए निरंतर प्रयासरत है और पूरा फोकस हर पहलू से किया जा रहा है। पिछले दो सालों से आवेदन आमंत्रित करके हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के माध्यम से सब्सिडी आवंटित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणवी फिल्मों सहित अन्य शूटिंग की अनुमति के लिए विशेष स्थानों को चिन्हित किया है। अब ऑनलाइन आवेदन से शूटिंग की अनुमति ली जा सकती है। बैठक में स्क्रीनिंग कम इवैल्यूएशन कमेटी की चेयरपर्सन मीता वशिष्ठ, कमेटी के सदस्य एवं सुपवा के कुलपति गजेंद्र चौहान, सदस्य गिरीश धमीजा, अतुल गंगवार, राजीव भाटिया, तान्या जे एस चौहान व सुमन दांगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें