फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार चंडीगढ़ में 16 पेड़ होंगे री प्लांट

Wed, 03 Feb 2016 08:47 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पहली बार एक जगह से दूसरी जगह पर एक साथ 16 पेड़ री प्लांट किए जाएंगे। सेक्टर-18,19,21,21 के राउंड अबाउट के चारों तरफ स्लीप रोड बनाया जाना है, जिसके लिए इन पेड़ों को हटाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


पहले इन पेड़ों को काटने का निर्णय लिया गया था जिस पर प्रशासन ने मंजूरी भी दे दी थी, लेकिन पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन ने मंगलवार को इन्हें अपने खर्चे पर री प्लांट कराने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया जिस पर चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने अपनी मंजूरी दे दी। जबकि पहले नगर निगम के बागवानी विभाग के अधिकारी इसके लिए तैयार नहीं थे।

नगर निगम ने तो 16 पेड़ों में से 4 ऐसे विशाल पेड़ को काटने और उन्हें टिंबर के लिए बेचने के लिए 37 हजार रुपये का काम भी अलाट कर दिया था जबकि बाकी पेड़ खुद नगर निगम ने काटने थे। इनमे से कुछ पेड़ ऐसे हैं जो 50 साल पुराने हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन सेक्टर-8 के राउंड अबाउट पर तेज हवा से सड़क पर गिर चुके पेड़ को री प्लांट कर चुके हैं, जो कि इस समय सेक्टर-26 के राउंड अबाउट पर लगा हुआ है। शहरवासियाें को जाम से राहत देने के लिए स्लीप रोड का निर्माण किया जा रहा है।

शहर में कोई भी पेड़ सलाहकार की मंजूरी के बिना नहीं कटता है। नगर निगम के बागवानी विभाग की ओर से तो जो पेड़ काटने थे उनकी पहचान करके उनके ऊपर नंबरिंग भी कर दी गई है। इंजीनियरिंग विंग की ओर से स्लीप रोड का निर्माण किया है जिसके लिए बाकायदा करीब 27 लाख रुपये की राशि का टेंडर भी अलाट हो चुका है।

37 हजार रुपये का भुगतान करने तो तैयार है महाजन
राहुल महाजन ने जो लिखित में प्रस्ताव दिया है उसमें कहा गया है कि वह 37 हजार रुपये की राशि भी निगम को भुगतान करने के लिए तैयार हैं। उन्हें सिर्फ सभी पेड़ों को री प्लांट करने की मंजूरी दी जाए। राहुल महाजन ने अधिकारियों को यह भी कहा है कि  जिन नई जगह पर पेड़ री प्लांट करने हैं वह भी निगम अपने स्तर पर तय करके उन्हें बता दे। मालूम हो कि अभी तक शहर के विकास के लिए नगर निगम हजारों पेड़ कटवा चुका है।

हर पेड़ को री प्लांट करने का खर्च 10 हजार रुपये
एक पेड़ को री प्लांट करने का खर्च 10 हजार रुपये है। पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन का कहना है कि वह 16 पेड़ों को री प्लांट करने के लिए जो भी खर्च आएगा, वह भी वहन करने के लिए तैयार हैं। महाजन का कहना है कि अगर नगर निगम भी इसे अपने स्तर पर री प्लांट करना चाहता है तो वह मदद करने के लिए भी तैयार है।

कौन कौन से पेड़ हैं जिन्हें मिली है हटाने की मंजूरी
जिन पेड़ों को यहां से हटाने की मंजूरी मिली है, उनमें पापड़ी, मोहागनी और पिलखन के पेड़ हैं। इससे पहले भी महाजन ने सड़क पर गिर चुके पिलखन के दो पेड़ री प्लांट किए हैं। जबकि नगर निगम ने कार्यकारी अभियंता कृष्ण पाल ने भी सेक्टर-29 में एक गिर चुके पिलखन का पेड़ री प्लांट किया है।

मल्टीलेवल पार्किंग के लिए कटे थे 100 पेड़
साल 2013 में नगर निगम सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण करने के लिए 100 हर भरे पेड़ को कटवा चुका है जबकि इतने ही पेड़ साल 2012 में ओवर ब्रिज का निर्माण करने के लिए काटे जा चुके हैं।

मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर ने बताया कि सेक्टर-18,19,21,21 के राउंड अबाउट पर लोगों की सुविधा के लिए स्लीप रोड का निर्माण किया जाना है। राहुल महाजन उन 16 पेड़ों को री प्लांट करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। इस काम के लिए बागवानी विभाग के कर्मचारी भी उनकी हर तरह से मदद करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें