फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा रामगढ़ व कोट-मट्टांवाला के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा रामगढ़ व कोट-मट्टांवाला के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन


- निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 73 का काम नहीं हुआ पूरा, ग्रामीण परेशान
- प्रशासन ने दिया आश्वासन, जल्द पूरा करेंगे काम
- लोगों ने कहा मांगे न मानी गई तो अगले रविवार को करेंगे चक्का जाम

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला/बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73, पंचकूला से यमुनानगर तक निर्माणाधीन हाईवे से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की मनमानी के चलते लोगों को कई किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। अपनी इन्हीं समस्याओं को लेकर रविवार को कस्बा रामगढ़ व मंट्टावाला में सैकड़ों लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने प्रदर्शन की स्थिति को भांपते हुए राज्य सरकार की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जिला प्रशासन की ओर से पंचकूला तहसीलदार एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट वरिन्द्र गिल के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया और कहा कि यदि उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ तो वे अगले रविवार को धरना-प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम करेंगे।
सेक्टर-27, 28, रामगढ़ और जयसिंहपुरा के लोगों ने मजिस्ट्रेट वरिन्द्र गिल को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मांग पत्र लोगों ने बताया कि जिस तरह से पंचकूला के घग्गर पार इलाके का तेजी से विकास हो रहा है और फ्लाईओवर में गांव रामगढ़ बस अड्डे पर जो एकमात्र रास्ता दिया जा रहा है, उससे रोजाना जाम जैसे हालात बने रहते हैं। भविष्य में यहां के हालात और बदतर हो जाएंगे। रामगढ़ में जो फ्लाई ओवर बना है उसके दोनों तरफ ना तो यू-टर्न के लिए जगह छोड़ी गई और ना ही उसके आसपास अन्य कोई विकल्प मौजूद है, जहां से कोई यू-टर्न ले सके। जबकि इस फ्लाईओवर के दोनों तरफ हजारों की संख्या में लोग निवास करते हैं, यही नहीं रामगढ़ में दो हैरिटेज होटल हैं, जहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सेक्टर 27-28 भी लगातार विकसित हो रहा है, ऐसे में आने वाले कुछ ही समय में इस इलाके की आबादी कई गुणा हो जाएगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फ्लाईओवर से गांव रामगढ़ दो हिस्सों में बट गया है, गांव का स्कूल, अस्पताल, वैटरनिटी अस्पताल, शमशान घाट, कब्रिस्तान, मंदिर-मजार सभी हाईवे के पार हैं, जहां पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसके अलावा विवाह समारोह भी सेक्टर 27-28 के कम्यूनिटी हॉल में करवाए जाते हैं और रामगढ़ में एक भी खेल के मैदान या ट्यूशन सेंटर नहीं हैं, इसके लिए भी बच्चों को हाईवे के दूसरी ओर जाना पड़ता है। सेक्टर 27-28 में बसे लोगों के सबसे नजदीक रामगढ़ की मार्केट लगती है, जहां जरूरी सामान लेने के लिए दिन में कई चक्कर लगाने पड़ते हैं, यहां के ज्यादातर नौकरीपेशा लोग यहीं से प्रदेश के बाकी हिस्सों में पहुंचते हैं और दिल्ली जाने का मार्ग भी रामगढ़ से होकर गुजरता है। पंचकूला सेक्टर 27-28, गांव रामगढ़ व जयसिंहपुरा के लोगों की मांग है कि रामगढ़ फ्लाईओवर के दोनों तरफ एक-एक यू-टर्न के लिए पुल का निर्माण करवाया जाए। सेक्टर 27-28 की डिवाइडिंग पर भी फ्लाईओवर बनाया जाए, अन्यथा यहां रोजाना जाम जैसी स्थिति बनी रहेगी और दुर्घटनाएं होने का खतरा पैदा होगा। इसी तरह की समस्याओं से गांव मट्टांवाला के लोग भी परेशान हो रहे हैं, जहां आज भारी गिनती में लोगों ने पहुंच कर सरकार खिलाफ नारेबाजी की और विकल्प देने की मांग की। लोगों के इस धरने प्रदर्शन में पहुंचकर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने भी अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों के इस धरने प्रदर्शन की भनक लगते ही पंचकूला के नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को एनएचएआई के अधिकारियों के साथ जल्द मीटिंग कर बातचीत करने आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन भी नायब तहसीलदार को सौंपा। वहीं गांव मट्टावाला में श्याम लाल व सोहन लाल मट्टावाला, तरसेम, जयचंद, विजय कोट सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने कोट मट्टावाला बस स्टॉप पर सड़क के किनारे धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द हल नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और एनएचएआई की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें