फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने कसी कमर, रूट प्लान तैयार, बचके निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रशासन ने कसी कमर, रूट प्लान तैयार, बचके निकलें

- बेला विस्टा से शक्ति भवन और शक्ति भवन से दूरभाष मार्ग रहेगा वन-वे
- ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए तैनात रहेंगे पुलिस मुलाजिम
- डीसीपी ने शालीमार ग्राउंड का किया निरीक्षण, निर्देश जारी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। विजयदशमी के पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इस दिन शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने रूट प्लान तैयार किया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, विजय दशमी वाले दिन कुछ रूट मार्गों को वन-वे किया गया है। इसके चलते वाहन चालकों को शहर के बीच कई जगह ट्रैफिक जाम जैसे समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। जहां तक संभव हो चौपहिया वाहन की जगह दुपहिया वाहन से ही निकलें। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने जाम के झाम से बचाने के लिए वेला विस्टा से लेकर शक्ति भवन मार्ग और शक्तिभवन से लेकर दूरभाष मार्ग को वन-वे कर दिया है। यहां के ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक मुलाजिमों को भी तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बेला विस्टा चौक से लेकर शक्ति भवन चौक की ओर जाने वाली सड़क व शक्ति भवन चौक से लेकर दूरभाष केंद्र सेक्टर 5-9/10 की ट्रैफिकलाइटों तक जाने वाली सड़क दोपहर 3 से लेकर शाम 8 बजे तक वन-वे रहेगा।

डीसीपी ने लिया तैयारियों का जायजा
डीसीपी पंचकूला अभिषेक जोरवाल ने बुधवार को दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने स्टेज से लेकर सुरक्षा से जुड़ी चीजों को बारीकी से जांच और कमेटी सदस्यों समेत पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए। उन्होंने इस दौरान स्टेज की मजबूत को भी लेकर सदस्यों को हिदायत दी।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 800 जवान
डीसीपी ने बताया कि शालीमार ग्राउंड में सुरक्षा के मद्देनजर साढ़े चार सौ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ट्रस्ट ने दो सौ बाउंसरों को हायर किया है। इतना ही नहीं श्रीराम लीला कमेटी बराड़ा (अंबाला) के दो सौ युवकों को सहायता के लिए आमंत्रित किया है। ग्राउंड की सुरक्षा थ्री लेयर में होगी।
विज्ञापन


डॉक्टरों की टीम समेत फायर और एंबुलेंस भी तैनात
शालीमार ग्राउंड में सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल के चार सदस्यीय एक डॉक्टरों की टीम को मौके पर तैनात रहने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा ग्राउंड के चारों कोने पर एक-एक फायर टेंडर और एक-एक एंबुलेंस को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें