इनसो और एनएसयूआई के विरोध का औचित्य नहीं
पंचकूला। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्णय अनुसार महाविद्यालयों मेें छात्र संगठनों के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवा दिए हैं। इस दौरान छात्रों ने चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। शिक्षा मंत्री सेक्टर-पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित आमजन से संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई और इनसो संगठन छात्र चुनाव की मांग कर रहे थे, लेकिन जब सरकार ने चुनाव करवाने का निर्णय लिया तो दोनों संगठन विरोध पर उतर आए। उन्होंने कहा कि इनसो और एनएसयूआई के विरोध करने का कोई औचित्य नहीं बनता।